what is verb meaning in hindi? - english grammar in hindi
CLASS 24х7 ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है। आज की इस पोस्ट में हम what is verb meaning in hindi का अध्यन करने वाले है। verb english grammar in hindi का एक महत्वपूर्ण भाग है. जिसका अध्यन करना हमारे लिए अतिआवश्यक है।
![]() |
verb in hindi |
verb meaning in hindi
Verb वह शब्द या शब्दों का समूह है जो किसी व्यक्ति या वस्तु के सम्बन्ध में कुछ बताये या उनके द्वारा किये गये किसी कार्य को प्रकट करते हैं | Verb की भूमिका किसी भी sentence में एकदम अहम होती है |
उदाहरण:
निम्न वाक्यों में laughs, was driven, is verb के उदाहरण हैं.
- यह Noun (Rinku) द्वारा किया जा रहे कार्य के बारे में बताता है. Rinku laughs
- Noun (car) के लिए किसी अन्य के द्वारा किये गये काम की जानकारी देता है. The car was driven..
- Noun (cat) क्या है या किस हाल में है इस बारे में यहाँ जानकारी प्राप्त होती है. The cat is good.
types of verb
- Transitive and Intransitive Verbs सकर्मक और अकर्मक क्रिया
- Active and Passive Voices कर्तृवाचक और कर्मवाचक
- Moods अवस्था
- Tenses काल
- Person and Number
- Infinitive
- Participle
- Gerund
- Auxiliary Verbs
Transitive verb meaning in hindi
Transitive Verb वह verb है जिससे किसे हरकत का ब्योरा मिलता है | इस श्रेणी में वह क्रिया आते हैं जो एक संज्ञा के द्वारा दूसरे पर किये गये कार्य को दर्शाता है |
transitive verb examples
He kicked the ball.
She cuts the vegetable.
intransitive verb
intransitive verb वह verb है जिससे संज्ञा की अवस्था या अस्तितव की जानकारी मिलती है |
She is a girl.
intransitive verb examples
- The baby sleeps.
Active Voice and passive voice
- Active voice - कर्तृवाच्य Raju helps Hari.
- Passive voice - कर्मवाच्य Hari is helped by Raju.
दोनो वाक्यों का भाव एक ही है | किन्तु पहले वाक्य में, verb का स्वरूप यह दिखाता है कि कर्ता Raju स्वयं कार्य करता है और दूसरे वाक्य से ज्ञात होता है कि कर्ता Hari के लिए कार्य किया गया है | पहले वाक्य में चर्चा Raju पर केन्द्रित है जो कार्य में सक्रीय (active) है और दूसरे में चर्चा Hari पर केन्द्रित जो कार्य के संदर्भ में निश्क्रीय (passive) है |
जब verb से ऐसा प्रकट हो कि कर्ता स्वयं कार्य कर रहा है, तब उसे active voice में होना कहा जाता है | और जब verb से ऐसा प्रकट हो कि कर्ता स्वयं कार्य नहीं कर रहा है बल्कि कोई उसके लिए कार्य कर रहा है, तब कहते हैं कि वह passive voice में है |
आइये कुछ और वाक्यों के active और passive रूप को देखते हैं...
आइये कुछ और वाक्यों के active और passive रूप को देखते हैं...
Active Voice Passive Voice
1. Romeo loved Juliet. Juli was loved by
2. Romeo Mahesh has This building has been designed by Mahesh.
designed this building.
3. Who broke the glass. By whom was the window broken.
Mood in hindi (भाव)
क्रिया का सबसे साधरण प्रयोग किसी घटना का वर्णन करना या प्रश्न पूछना है | इसके अलावा verb का प्रयोग आज्ञा व्यक्त करने के लिए भी किया जा सकता है या verb का प्रयोग केवल संभावना प्रकट करने के लिए किया जा सकता है | इन भिन्न-भिन्न अवस्थाओं या दशाओं को जिनमें क्रिया काम के करने या होने को प्रकट करने के लिए प्रयुक्त हो सकती है moods कहते हैं |
English भाषा में तीन moods होते हैं...
- Indicative,
- Imperative और
- Subjunctive.
Tenses in hindi (काल)
tense meaning in hindi
Tense को हिंदी में (काल) भी कहते है। जिसका अर्थ होता है.समय यानि tense से तात्पर्य किसी भी वाक्य में क्रिया का वह रुप है जिसके जरिये से यह पता चल पाता है कि किये कार्य का समय के साथ क्या सम्बन्ध है; कार्य वर्तमान में हो रहा है, बीते हुए समय में हुआ था या भविष्य में होने वाला है।
tense in hindi
Verb की एक और महत्वपूर्ण भुमिका कर्म का समय चक्र का सन्दर्भ की जानकारी देने की है | Verb के रूप से पता चलता है कि कर्म वर्तमान समय में चल रहा है, गुजरे समय में हो चुका है या आगे आनेवाले समय में होने वाला है |
- Verb जो वर्तमान समय को सूचित करता है Present Tense होता है |
- Verb जो गुजरे समय को सूचित करता है Past Tense होता है |
- वह Verb जो भविष्य में आने वाले समय को सूचित करता है Future Tense होता है |
Verb: Person and Number
इतना ही नहीं - इस बात का भी ख्याल रखना जरूरी है कि subject में प्रयुक्त Noun या pronoun द्वारा वर्णनन किये जाने वाली वस्तु या व्यक्ति कि संख्या कया है -
एक है - singular (एक वचन), या
एक से अधिक है - plural (बहु-वचन)
The Infinitive verb - इनफिनीटिव
इनफिनीटिव वर्ब का मूल रूप है जिसके पहले वाक्य में आम तौर पर to का उपयोग होता है. हाला कि कभी-कभी बिना to के भी यह infinitive ही होता है | इनफिनीटिव एक noun की तरह है जिसमें वर्ब के कुछ गुण मौजूद होते हैं, विशेष कर वह गुण जिसके तहत उसका भी object हो सकता है. इसी लिये इसे Verb-Noun भी कहा जाता है |- I want to go. to go is the infinitive.
- It is the object of the verb want
- He likes to play cricket. here the infinitive is to play.
- Like a noun, it is the object of the verb likes, and like a verb it also takes an object.
The Participle - पार्टीसिपल (पूर्व कालिक क्रिया)
पार्टिसिपल से क्रिया के continous और perfect रूप बनाये जाते हैं | इनका उप्योग noun और pronoun के वर्णन के लिये भी किया जाता है | पार्टिसिपल (participle) क्रिया का वह रूप जिसमें क्रिया (verb) और विशेषण (adjective) दोनों का ही स्वभाव मौजूद हो | इसी लिये इसे Verbal Adjective भी कहते हैं |
- Sheila is going home.
- The girl was carrying a basket of flowers.
The Gerund जेरन्ड
जेरन्ड (Gerund) क्रिया का वह रूप है जिसे क्रिया की शक्ति को बरकरार रखते हुये, वाक्य में संज्ञा कि तरह उपयोग किया जाता है |for e.g. - उदाहरण
- Reading is my favourite hobby.
Auxiliaries and Modals ओक्ज़ीलयरिज़ और मोडल्स
कभी-कभी कुछ सहयोगी verbs का उपयोग वाक्य के मुख्य verb के साथ किया जाता है ताकि काल, प्रश्न, नाही का अर्थ पूरा हो सकता है. ये सहयोगी क्रियायें हैं be, have और do और इनके सारे रूप |इन सहयोगी शब्दों को auxiliary verb कहते हैं|
जैसे...
- had walked
- will run
- was calling
- has been talking
उम्मीद है आप लोगो को verb in hind - english grammar in hindi जरूर पसंद आयी होगी। इसलिए कमेंट करके जरूर बताये।
No comments:
Post a Comment